उत्तर प्रदेश के बहराइच में वन विभाग की टीम ने मंगलवार को महसी तहसील के सिसिया चुरामणि इलाके से पांचवें भेड़िये को पकड़ लिया है। भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लंबे समय से कड़ी मशक्कत कर रही है। अब तक पांच भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है। भेड़ियों से झुंड ने जुलाई से अब तक आठ लोगों की जान ले ली है और 20 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया है। जिसकी वजह से गांव वालों में डर का माहौल है।