Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

उत्तर प्रदेश: बहराइच में तेंदुए के हमले में किसान घायल

उत्तर प्रदेश के बहराइच में गुरुवार को तेंदुए के हमले में एक किसान घायल हो गया। किसान मधुसूदन मौर्य खेत में काम कर रहे थे तभी तेंदुए ने उन पर पीछे से हमला कर दिया।

बहराइच मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिवम मिश्रा ने बताया कि उनके हाथ में चोटें आई हैं और पीठ और सीने पर खरोंच के निशान हैं। उन्होंने कहा कि मौर्य की हालत सामान्य है। ग्रामीणों ने बताया कि एक अन्य घटना में बाघ और भेड़िये के हमले में कई बच्चे घायल हो गए।