उत्तर प्रदेश का इटावा सफारी पार्क एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। गोरखपुर चिड़ियाघर में एवियन इन्फ्लुएंजा का एक मामला सामने के बाद एहतियातन ये कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बंद के दौरान जानवरों की हिफाजत के लिए विस्तृत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। गोरखपुर में चिड़ियाघर कर्मचारियों को अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कहा गया है। जानवरों के डॉक्टर बीमारी फैलने से रोकने के लिए पूरी सावधानी बरत रहे हैं। इटावा सफारी पार्क का मुख्य आकर्षण सिंह हैं। यहां गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान की तरह खुले में एशियाई सिंहों को देखा जा सकता है। इटावा सफारी पार्क गुजरात के बाद देश में एशियाई सिंहों के प्रजनन का भी इकलौता केंद्र है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.