उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। बुधवार रात को धनेपुर पुलिस और जिला विशेष अभियान दल (एसओजी) के संयुक्त अभियान में 28 मवेशी, एक अवैध बंदूक और तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक ट्रक बरामद किया गया।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि धनेपुर के थाना प्रभारी निर्भय नारायण सिंह और एसओजी प्रभारी संजय कुमार गुप्ता संयुक्त रूप से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने जमुनागंज के पास संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इस बीच एक ट्रक को जब रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर जब ट्रक को घेरा तो चालक ने पुलिस टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी गोलीबारी में एक गोली ट्रक चालक को लगी, जिससे वो घायल हो गया। घायल गौ तस्कर की पहचान शमशेर के रूप में हुई, उसे गोंडा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि मौके से एक अवैध तमंचा, दो खोखे, एक कारतूस और 28 गोवंश से लदा ट्रक बरामद किया गया।
एसपी के अनुसार पूछताछ के दौरान शमशेर ने स्वीकार किया कि वो गो तस्करी कर उन्हें बिहार के सिवान ले जा रहा था। उसने इस धंधे में शामिल दूसरे साथियों के नाम भी बताए हैं जिनकी तलाश में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया है। बरामद ट्रक, हथियार और पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश: गोंडा में मुठभेड़ के बाद गौ तस्कर गिरफ्तार
You may also like
मोहम्मद अजहरुद्दीन और कोदंडा राम रेड्डी ने तेलंगाना विधान परिषद सदस्य के रूप में ली शपथ.
CM धामी ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा के लिए LPG आपूर्ति बढ़ाने की मांग.
डॉ. निखिल टंडन को मिला AIIMS निदेशक का अतिरिक्त प्रभार, व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू.
सीएम योगी के रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने भी पुष्प वर्षा कर किया बंगालवासियों का अभिनंदन.