Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

उत्तर प्रदेश: मथुरा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद अपहरण के मामले में वांछित अपराधी आरिफ को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना में आरोपित आरिफ घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि उस पर 25,000 रुपये का इनाम था।

अधिकारी ने कहा, "हमें सूचना मिली कि आरोपित आरिफ यहां आने वाला है और भागने की कोशिश कर रहा है। उसने मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर गोलीबारी की और हमें बचाव में गोली चलानी पड़ी। वो घायल हो गया और हमने उसे गिरफ्तार कर लिया।"

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक अवैध पिस्तौल समेत कई खाली खोखे बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि हम आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।