Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में नाबालिग लड़की के साथ कथित रेप

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 16 साल की लड़की के साथ एक शख्स ने कथित तौर पर रेप किया। मामला सामने आने के बाद नाराज लोगों ने तोड़फोड़ की। असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बुधवार शाम करीब छह बजे बिजली गुल होने पर तीन-चार लोग पिछले दरवाजे से लड़की के घर में घुस आए।

एसीपी ने बताया कि पड़ोस में कबाड़ का काम करने वाले आरोपित ने लड़की के साथ रेप किया। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। नाराज लोगों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसी देने की मांग की।

लोगों ने बताया कि विरोध के दौरान वे कबाड़ बेचने वाले की दुकान में घुस गए और सामान बाहर फेंक दिया। उन्होंने एक ई-रिक्शा में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किया।