उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पैर में गोली लगी है।
एक अधिकारी ने बताया, "टीम को सूचना मिली थी कि बाइक पर सवार कुछ अपराधी भागने की कोशिश कर रहे हैं। टीम ने उनका पीछा किया और आरोपियों को घेर लिया।" उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं और बचाव में पुलिस अधिकारियों ने भी गोलियां चलानी पड़ी।
आरोपी रोहित पांडे ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके दो साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने कहा कि हम आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।