Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

ओडिशा विधानसभा में जाति जनगणना की मांग को लेकर हंगामा

ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को विपक्षी बीजेडी और कांग्रेस के विधायकों ने राज्य में जाति जनगणना की मांग को लेकर हंगामा किया। हंगामे की वजह से कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

विधानसभा की कार्यवाही सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होते ही बीजेडी और कांग्रेस के विधायक जाति जनगणना की मांग को लेकर नारे लगाते हुए वेल में आ गए।

हंगामे के बीच, कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद बाहिनीपति और बीजेडी विधायक अधिराज पाणिग्रही के साथ कुछ विधायकों ने पोडियम पर चढ़ने की कोशिश भी की।