Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बीदर में बेमौसम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत

कर्नाटक के बीदर में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। वहीं बरूर जिले के एक गांव में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। शहर में गरज के साथ हो रही बेमौसम बारिश के कारण सड़कें झील में तब्दील हो गईं।

वहीं नगरपालिका प्रशासन मंत्री रहीन खान भी मौसम की खराबी के कारण घर पर ही फंसे हुए हैं और
जिले में सब्जी और बागवानी फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। हाल के दिनों में कर्नाटक के औराद, कमलनगर, भालकी तालुक में भारी बारिश हुई। इसके अलावा,  मध्यम बारिश वाले जिलों में बसवकल्याण, हुमानाबाद, चटगुप्पा तालुक में मध्यम बारिश हुई।