Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

Tamilnadu: तिरुचिरापल्ली में अनोखा मंदिर उत्सव शुरू, पूजा के लिए लाश बनकर लेटते हैं श्रद्धालु

तमिलनाडु के तिरुचिरपल्ली के मनाप्पराई में एक अनोखा मंदिर उत्सव मनाया गया, जहां लोग लाशों के रूप में लेटते हैं और उनके परिवार वाले देवी की पूजा करते हैं। तिरुचिरपल्ली जिले में पोटालमेडु अपने 21 देवताओं के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। पोंगल कार्यक्रमों और अलग-अलग देवताओं के लिए विशेष अभिषेक के साथ नौ साल के गैप के बाद ये उत्सव चार अगस्त को शुरू हुआ।

इस दौरान लोग हाथ-पैर बांधकर और कफन ओढ़कर, लाश बनकर लेटते हैं और उनके रिश्तेदार पूजा करते हैं। इसके बाद उन्हें दोबारा जिंदा करने के लिए पूजा की जाती है, जिसमें बकरे की बलि भी शामिल है। जिस व्यक्ति को शव के रूप में लिटाया जाता है उसे जगाकर माला चढ़ाई जाती है।

मंगलवार को उत्सव के अंतिम दिन आसपास के गांवों के हजारों लोग इसमें शामिल हुए। मंगलवार को करागम जुलूस और बांस काटने के साथ उत्सव खत्म हुआ।