Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

चंडीगढ़ में वोटिंग को बढ़ावा देने की अनोखी पहल

चंडीगढ़ में सेक्टर 22 की मार्केट एसोसियेशन ने वोटिंग को बढ़ावा देने के लिए नायाब पहल की है। एसोसिएशन ने उन वोटरों को छूट देने का फैसला किया है, जो वोट देने के बाद खरीदारी करेंगे।

एसोसिएशन ने एक जून से पांच जून के बीच खरीदे सामानों पर पांच से 20 फीसदी तक छूट देने का ऐलान किया है। चंडीगढ़ सीट के लिए चुनाव के सातवें और आखिरी दौर में एक जून को वोट डाले जाएंगे। 2019 के चुनाव में यहां 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी।