Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

भिवानी में बेरोजगारी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन

हरियाणा के भिवानी में बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन का ये अनोखा तरीका निकाला है। इन नौजवानों ने हरियाणा सरकार में खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की मांग को लेकर नकली बारात निकाली। 

कुछ नौजवान बारात में सेहरा लगाकर घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक वो इससे पहले भी कई तरह के जुलूस हरियाणा के दूसरे शहरों में निकाल चुके हैं। 

गुस्साए प्रदर्शनकारियों का दावा है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सरकारी विभाग में हजारों पद खाली पड़े हैं। अपनी मांगों को लेकर वो कई बार अधिकारियों से गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

प्रदर्शनकारी युवाओं ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। नौकरी की मांग कर रहे इन बेरोजगार नौजवानों ने भिवानी में जुलूस निकाला और अपनी मांगों की तख्तियां हाथ में लेकर नारेबारी की। 

इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने कार्ड बांटकर ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुलूस में शामिल होने की अपील की। हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है।