दिल्ली केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है, भाजपा ने जो संकल्प पत्र दिया था उसे शत-प्रतिशत पूरा करने का काम करेंगे। NDA ने चुनाव लड़ा है, हमने कहा था NDA की सरकार बनेगी और NDA की सरकार बनी है।"
रियासी आतंकी हमले पर उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है, उपराज्यपाल ने कहा भी है कि दोषियों को कड़ी सज़ा दी जाएगी और इसी दिशा में काम भी चल रहा है।"