भुवनेश्वर: ओडिशा में आज हो रहे विधानसभा चुनाव और चौथे चरण के लोकसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहा, "मैं लोगों से अपील करूंगा कि परिवर्तन के लिए भारी संख्या में मतदान करें।
ओडिशा में परिवर्तन का बहुत बड़ा माहौल बन चुका है। पिछले 24 साल में यहां की राज्य सरकार की नाकामी के चलते लोगों में गु्स्सा है। इस बार ओडिशा में सत्ता परिवर्तन होगा। हमें स्पष्ट दिख रहा है कि ओडिशा में भाजपा सरकार आएगी।"