Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

भारी बारिश की वजह से शिमला में गुरुद्वारे के पास जमीन धंसी, ज्यादा नुकसान नहीं

Himachal Pradesh: शिमला नगर निगम के कमिश्नर भूपेंद्र अत्री ने कहा, "ये स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट था, पार्किंग का जो यहां पर शॉपकीपर थे और ट्रांसपोर्टेस थे उनको रिहैबिलिटेट करना था। ये छह करोड़ 75 लाख का प्रोजेक्ट है जिसपे काम चला हुआ था, पर जो सड़क वाली साइड को 14, 15 फीट दीवार तो हमने पहले ही रिटेनिंग वॉल लगाई थी। पर भारी बारिश के कारण जो कल मॉर्निंग में भी हुई और शाम को आठ बजे के करीब जो इसका कुछ पार्ट है रोड का वह धंस गया था। तो उसका जान माल का नुकसान नहीं हुआ है पर हम उसको रिस्टोरेशन वर्क कर रहे हैं। एक हफ्ते के अंदर ये पूरा रिस्टोर किया जाएगा।"

लोगों के मुताबिक उन्हें पहले से ही जमीन धंसने की आशंका थी, लिहाजा वहां से सामान हटा दिया गया था। पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार सुबह से ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।