Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

Telangana: हैदराबाद में भारी बारिश से निर्माणाधीन दीवार गिरी, बच्चे समेत सात लोगों की मौत

तेलंगाना के हैदराबाद के बाचुपल्ली रेणुका एलम्मा कॉलोनी में भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार गिरने से चार साल के बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक थे जो ओडिशा और छत्तीसगढ़ के थे। यह घटना मंगलवार शाम को हुई। बुधवार तड़के सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया।

मृतकों की पहचान ओडिशा के तिरुपति माजी (20), शंकर (22), राजू (25), कुशी (राजू की पत्नी) और छत्तीसगढ़ के राम यादव (34), गीता (32, राम यादव की पत्नी), हिमांशु (4) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को शहर और तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई जिससे कुछ हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि डीआरएफ (आपदा राहत बल) की टीमें तैनात की गई हैं और शहर में कई स्थानों पर जमा पानी और गिरे हुए पेड़ों को हटाया जा रहा है। प्रमुख सचिव (नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास) दानकिशोर ने जीएचएमसी कमिश्नर रोनाल्ड रोज़ के साथ शहर का दौरा किया और जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।