Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

बलिया में बेकाबू कार पेड़ से टकराकर पलटी, चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक बेकाबू कार पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक शख्य गंभीर रूप से घायल हो गया। ये हादसा जिले के फेफना इलाके में फेफना-बक्सर राजमार्ग पर उस वक्त हुए जब कार दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी और अचानक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। 

फेफना थाना क्षेत्र के फेफना-बक्सर राजमार्ग पर फेफना से चितबड़ागांव की ओर जा रही एक कार एक वाहन से आगे निकलने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया और दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक शख्श ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।