Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

राजस्थान: उदयपुर की टूरिज्म इंडस्ट्री को बजट से कई उम्मीदें, 7वीं बार बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

राजस्थान में उदयपुर की अर्थव्यवस्था की बुनियाद टूरिज्म है। यहां टूरिज्म इंडस्ट्री से हजारों लोग जुड़े हुए हैं। हर साल देश-विदेश से लाखों सैलानी उदयपुर पहुंचते हैं। इस साल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के बजट से टूरिज्म इंडस्ट्री के लोग ऐसे उपायों की मांग कर रहे हैं, जिनसे उद्योग को बढ़ावा मिले। होटल कारोबारी शहर में नए टूरिस्ट स्पॉट विकसित करने की मांग कर रहे हैं। हाल में उदयपुर की पहचान नामचीन शादियों के अहम डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हुई है। कई मशहूर हस्तियों ने शादी के लिए इस शहर को चुना है। 

कुछ लोगों की मांग है कि उदयपुर को फिल्म सिटी के रूप में विकसित करने में मदद करनी चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि इस साल के बजट में ऐसे उपायों का ऐलान किया जाएगा, जो यहां फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर माहौल बनाएं। टूरिज्म इंडस्ट्री की इस साल के बजट से एक और प्रमुख मांग है। ये मांग कई सेक्टर की है-जीएसटी दर में कटौती करना। केंद्रीय बजट से टूरिज्म इंडस्ट्री की कई उम्मीदें हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को ये देखने का इंतजार है कि बजट में उनकी कितनी मांगें पूरी होती हैं।