Breaking News

दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश     |   'पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और वकीलों पर हमला...', सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल     |   सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |  

नेम प्लेट वाले फैसले पर यूपी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

देश में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है, लेकिन उत्तर प्रदेश में कांवड़ रूट पर मौजूद दुकानों में मालिक के नाम की नेम प्लेट लगाने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. यह मामला मुजफ्फरनगर से शुरू हुआ था जिसके बाद योगी सरकार के आदेश देने के बाद यह पूरे प्रदेश में लागू हो गया था. इस आदेश के खिलाफ एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स नामक एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर 22 जुलाई को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से शुक्रवार (26 जुलाई) तक जवाब मांगा था और राज्यों के जवाब देने तक इस आदेश पर रोक लगा दी थी. जिसके बाद इस मामले में अगली सुनवाई आज 26 जुलाई को होगी.