Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

UP: देवरिया में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपितों से पुलिस की मुठभेड़

उत्तर प्रदेश के देवरिया में स्कूल से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो आरोपितों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।रविवार देर रात पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में दो आरोपित घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। देर रात दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

आरोपियों की पहचान धीरज पटेल और रितिक यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में दोनों के पैरों में गोली लग गई और उनके पास से दो देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ तरकुलवा थाना इलाके में हुई।

एएसपी ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि दोनों ने चार अक्टूबर को दो स्कूली छात्राओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। स्कूल प्रशासन ने तरकुलवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।