Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

UP: वाराणसी में 15 फरवरी से होगी 'काशी तमिल संगमम 3.0' की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 15 फरवरी से काशी तमिल संगमम 3.0 कार्यक्रम की शुरूआत होने जा रही है। 25 फरवरी तक चलने वाला इस कार्यक्रम में देशभर से लोग जुड़ेंगे। जिन्हें छह ग्रुुप में विभाजित किया जाएगा। हर ग्रुुप में 200 प्रतिभागी होंगे।इस साल के संगमम का विषय ऋषि अगस्त्य से प्रेरित है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने तमिल और वैदिक संस्कृतियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग काशी और तमिल दोनों क्षेत्रों की परंपराओं का एक अनूठा संगम देखेंगे, जो यहां की सांस्कृतिक विरासत को दिखाएगा। कार्यक्रम नमो घाट पर होगा, जहां प्रतिनिधियों को काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन और पूजा-अर्चना करने का भी सौभाग्य मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का उद्घाटन कर सकते हैं। कार्यक्रम में आने वाले प्रतिनिधि काशी में सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम में आस्था की डुबकी भी लगाएंगे। इसके साथ ही विशेष ग्रुप अयोध्या भी जाएगा, जहां पर वे रामलला के दर्शन करेंगे