बरेली के इज्जत नगर रेलवे स्टेशन पर इस डायनासोर को देखकर एक बार आप चौंक सकते हैं लेकिन घबराइये मत 21 फुट के इस डायनासोर को रेलवे ने पुराने बेकार लोहे से बनाया है।
पंख फैलाए नाच रहा ये खूबसूरत मोर भी इसी तरह पुराने लोहे से बनाया गया है। ये सभी शानदार कलाकृतियां यहां आने वाले लोगों को खूब लुभा रही हैं। कबाड़ से बनी इन सभी अनूठी कलाकृतियों के लिए रेलवे अधिकारियों ने यहां एक खास पार्क बनवाया है।
यहां से गुजरने वाले रेल यात्रियों के साथ ये कलाकृतियां स्थानीय लोगों को भी खूब पंसद आ रही हैं। यही वजह है कि वे अब यहां आकर अपना काफी वक्त बिताते हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कबाड़ से बनी ऐसी कलाकृतियों को वाहवाही मिलने के बाद, कई दूसरे स्टेशनों का भी इसी तर्ज पर सजाया-संवारा जा रहा है।