Breaking News

एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   मलप्पुरम विस्फोटक केस में NIA ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया     |   भारत-पाक सीमा पर BSF की कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध को मार गिराया     |   महाराष्ट्र में दूध 2 रुपये महंगा, नई दरें 11 अगस्त से लागू     |   गाज़ियाबाद में मुठभेड़ के बाद 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो गांजा बरामद     |  

15 जनवरी को रामलला का दर्शन करेगी यूपी कांग्रेस,

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का कांग्रेस ने भले ही बहिष्कार कर दिया हो, लेकिन यूपी कांग्रेस 15 जनवरी को अयोध्या में रामलला का दर्शन करेगी. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 22 जनवरी के कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया है, लेकिन 15 जनवरी का यूपी कांग्रेस का कार्यक्रम जारी रहेगा. 15 जनवरी को यूपी कांग्रेस के नेता अजय राय की अगुवाई में सुबह उत्तरायण लगते ही 9.15 बजे लखनऊ से अयोध्या जाएंगे और सबसे पहले सरयू स्नान और लहर हनुमान गढ़ी में हनुमान जी और फिर रामलला का दर्शन करेंगे.