उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई। मोदी सरकार देश की एकता को मजबूत करने के लिए साल 2014 से हर 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाती आ रही है।
सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। भारत को एकजुट करने में सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस बार 31 अक्टूबर को दिवाली होने की वजह से 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन पहले ही कर लिया गया।