Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

UP: कमरा नंबर 209, कॉलेज के हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली लाश

उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर देहात में इंजीनियर के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई. छात्र का शव हॉस्टल में उसके सहपाठी के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. पुलिस को सूचना दिए बगैर कॉलेज प्रबंधन और साथी छात्र उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए. वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया.

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि छात्र तनाव में था. वहीं परिजनों ने छात्र के तनाव की बात को सिरे से नकारा है. पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए हैं. पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है.