Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

मूर्ति विसर्जन में डांस कर रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला

सलेमपुर के नदावर घाट पर मझौली राज नगर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमा का बुधवार की देर रात मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। मझौली की तरफ से कस्बे की कतार में मूर्ति घाट पर आ रही थी। अभी जुलूस मझौली मेन चौक पर पहुंचा ही था कि डांस कर रहे दो युवकों से मनबढ़ किस्म के कुछ युवकों का विवाद हो गया। 

 

देखते ही देखते उक्त युवक ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला बोल दिया। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकूबाजी के बाद जुलूस में अफरा तफरी मच गई। लोग आक्रोशित हो गए। शाही चौक पर लोग प्रदर्शन करने लगे। लोगों का आक्रोश देख सीओ, कोतवाल मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर एएसपी और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस की सुरक्षा में मूर्ति विसर्जन कराया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर लोगो में आक्रोश व्याप्त था।