Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

विदिशा में दो युवा कांवड़िए करंट लगने से बुरी तरह झुलसे

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को एक हादसा हो गया। बासौदा बेहलोट बाईपास से उदयपुर जा रही कावड़ यात्रा में ऑटो में बैठे तीन बच्चों को हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया, जिसमे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि एक मामूली रूप से घायल हुआ है, जिसका बासौदा में इलाज जारी है।

बासौदा में कावड़ यात्रा निकाली जा रही थी। तभी ही तीन बच्चे एक ऑटो पर सवार थे। इस बीच स्टील के पाइप हाई टेंशन लाइन से टकरा गया। हाईटेंशन लाइन से टकराने के चलते सभी बच्चों को करंट लग गया। दुर्घटना में बासौदा निवासी यश झुलस गया। जबकि कृष्णा के पेट में पाइप घुसने से उसकी आंतें बाहर आ गईं। कृष्णा का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, सिविल सर्जन के अनुसार उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया गंजबासौदा तहसील से उदयपुर की ओर ये कावड़ यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा में सभी लोग शामिल थे।