Breaking News

ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   आंध्र प्रदेश: डिप्टी सीएम पवन कल्याण का मुंबई में ऑपरेशन: दाहिने कंधे की साढ़े 3 घंटे चली सर्जरी     |   फ्रांस में लॉरेंस विश्नोई गैंग का एक गैंगस्टर गिरफ्तार     |  

जम्मू कश्मीर के कठुआ से दो किशोर लापता

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में दो किशोरों के लापता होने के बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "मरहीन के रहने वाले सरवा दीन और राजबाग के रहने वाले मखन दीन ने 27 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे दीन (15) और रहमत अली (12) बांबरवान के गोट फार्म के पास मवेशी चराने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।"

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़कों की तस्वीरें साझा कर सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। उप-महानिरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को दूसरे जिलों और पंजाब, जम्मू और उधमपुर में रह रहे परिजनों से संपर्क साधने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने लापता लड़कों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें खोजने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
कठुआ के बिलावर इलाके में आठ मार्च को 14 साल के एक किशोर समेत तीन नागरिकों के शव मिले थे। ये तीनों लोग आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र से तीन दिन पहले लापता हुए थे।