Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

पुलवामा में नाव पलटने से दो लोग लापता, तलाश जारी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में नदी में एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार 2 लोग डूब गए जबकि बाकि सात को बचा लिया गया है। दक्षिण कश्मीर के अवंतिपुरा के हतिवाड़ा इलाके में नाव झेलम नदी में डूब गई। हादसे के वक्त नौका में नौ लोग सवार थे।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम, पुलिस और स्थानीय लोग लापता दो लोगों की तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले महीने गांदेरबल में भी एक नौका डूब गई थी जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग लापता हो गए थे।