Breaking News

कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |   कोलकाता: गोदाम की छत गिरने से 8 लोग घायल, SSKM अस्पताल में भर्ती     |   पेजेश्कियान का PM मोदी को न्योता, खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में आने का निमंत्रण     |   कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहा गोदाम ढहा, कई लोग मलबे में दबे     |  

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली

हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में झगड़े के बाद फैक्टरी के अंदर घुसकर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की शुक्रवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली जा लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात सिडकुल क्षेत्र में कर्मचारियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद बागपत निवासी आयुष तोमर और कपिल विश्नोई ने तमंचे से फायरिंग कर डाली थी। जान बचाने के लिए कर्मचारी जब एकम्स फैक्टरी के अंदर घुसे तो आरोपी पीछा करते अंदर ही जा पहुंचे थे और वहां भी फायरिंग कर दी थी, जिससे फैक्टरी में अफरा तफरी मच गई थी।