Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

चित्रकूट में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत और 43 घायल

जनपद सीमा से सटे मध्य प्रदेश जिला सतना थाना नयागांव (चित्रकूट) की बगदरा घाटी में बुधवार की अपराह्न करीब 11 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो की मौत हो गई जबकि 43 यात्री घायल हैं। जिसमें 18 की हालत नाजुक होने पर नजदीकी जानकीकुंड चिकित्सालय और शेष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में सतना रेफर किया गया है। ट्राली में 45 लोग सवार थे।

थाना बिरसिंहपुर के बडखेरा के रहने वाले संजू शर्मा के घर में बुधवार को बेटे का मुंडन था। सुबह परिवार सदस्य व रिश्तेदार इकट्ठा हुए और मुंडन संस्कार संपन्न हुआ। इसके बाद लोगों ने भगवान कामतानाथ के दर्शन की इच्छा जाहिर की। जिस पर संजू ने खुद का ट्रैक्टर निकाला और सभी को बैठाया कर चित्रकूट के लिए नकल पड़ा।