लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गों को राजपुरा से गिरफ्तार किया गया है. पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि गिरोह के दोनों गुर्गों की पहचान पंजाब के एसएएस नगर जिले के जीरकपुर निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ लाडी और सुबीर सिंह उर्फ सुबी के रूप में हुई है.