Breaking News

कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |   केरल: इडुक्की में भारी बारिश के बाद मलंकारा बांध के 5 शटर खोले गए     |   भारी बारिश के कारण चेंगन्नूर-अरनमुला रोड के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित     |  

जमुई के स्कूल में गर्मी से दो दर्जन बच्चे बेहोश

भीषण गर्मी का प्रकोप जमुई जिले में चरम पर है. गर्मी का पारा 43 डिग्री है.लेकिन लोगों को 51 डिग्री का एहसास हो रहा है. ऐसी स्थिति में सरकारी विद्यालय नियमित रूप से संचालित है.

जिसका प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग के कानों में जू तक नही रेंग रही है. ताजा मामला जमुई जिले के बरहट, लक्ष्मीपुर, झाझा व सदर प्रखंड समेत विभिन्न प्रखंड के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में एक के बाद एक करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे बेहोश हो गए.