Breaking News

महाराष्ट्र: इच्छा मृत्यु मामलों के लिए अस्पतालों में मेडिकल पैनल बनाने का आदेश     |   UP: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर मस्जिद हटेगी, 30 दिन का दिया गया समय     |   पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए     |   पश्चिम बंगाल से सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक राज्यसभा सांसद चुने गए     |   बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाला: BKTC के पूर्व टेंपल अधिकारी को SIT ने किया गिरफ्तार     |  

लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा का दो दिवसीय दौरा

लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा इन दिनों लाहौल दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान विधायक घाटी में चल रहे विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। जिनमें प्रमुख रूप से तिन्दी भुजुंड सड़क मार्ग का लोकार्पण, निर्माणाधीन जसरत पुल के कार्य प्रगति का निरीक्षण, चोखंग नैनगाहर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। वहीं धीमी गति से चल रहे कार्यों को गति देने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए और समय पर पूरा करने को कहा।

अनुराधा राणा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि घाटी में चल रहे कार्य समय पर पूरा हो और लोगों को उन कामों का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। विधायक ने बताया कि लाहौल घाटी में बन्द हुए स्कूलों के तर्क संगत बनाते हुए एक्सीलेंस स्कूल खोलने की योजना चल रही है जिसके तहत बोर्डिंग लोजिंग की व्यवस्था होगी और पढ़ाई का स्तर भी उच्च क्षेणी का होगा। उन्होंने कहा कि की सरकार से इस दिशा में जल्द से जल्द अमली जामा पहनाने का आग्रह करेंगे। उन्होंने बताया स्पीति में बन्द हुए स्कूलों का मामला कोर्ट में चल रहा है। उन्होंने माना कि लाहौल स्पीति में पढाई का स्तर काफी नीचे चला गया है। जिसे दुरुस्त करने की आवश्यकता है।