Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CRPF के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को बधाई दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने कृष्णा नदी जल बंटवारे मामले में सुनवाई सितंबर तक टाली     |   ‘20 जुलाई की कार्रवाई पर पहले गृह मंत्री जवाब दें, तभी सदन चलेगा’, बोलीं डिंपल यादव     |   ‘BJP ने पूरे एजुकेशन सिस्टम को बर्बाद किया’, पेपर लीक मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा     |   अखिलेश यादव-केसी वेणुगोपाल से मिले लोकसभा स्पीकर, संसद गतिरोध खत्म करने पर की बात     |  

अनंतनाग एनकाउंटर में सेना के दो जवान घायल

जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है.

सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं. जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस (Jammu-Kashmir Police) के मुताबिक, मुठभेड़ आज दोपहर अनंतनाग जिले के अहलान गडोले में शुरू हुई. उन्‍होंने बताया कि आतंकियों ने एक गश्‍ती दल को निशाना बनाया, जिसके कारण दोनों सैनिक घायल हो गए.