Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

इंफाल घाटी में दो प्रमुख नदियां उफान पर, कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा जलमग्न

Manipur: मणिपुर की इंफाल घाटी के विभिन्न हिस्सों में रविवार रात दो प्रमुख नदियों के तटबंध टूट गए जिससे कृषि भूमि और आवासीय क्षेत्रों के बड़े हिस्से में बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इरिल नदी क्षेत्रीगाओ में उफान पर आ गई, जिससे इंफाल ईस्ट जिले में कृषि भूमि, आवासीय क्षेत्र और सड़कें जलमग्न हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि वांगजिंग नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे थौबल जिले के संगाईयुम्फाम और वांगजिंग इलाके जलमग्न हो गए हैं।

‘वांगजिंग कोडोमपोकपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ में स्थापित एक राहत शिविर में भी पानी आ गया। थौबल नदी पर याइरीपोक में बना लोहे का एक पुल तेज जल धारा के कारण बह गया, जिससे इंफाल ईस्ट और थौबल जिलों के बीच कई गांवों का संपर्क टूट गया।

इस बीच मणिपुर अग्निशमन सेवा बचाव दल ने इंफाल ईस्ट के याइरीपोक खोइरोम मयाई लेइकाई में फंसे 100 से अधिक लोगों को निकाला और उन्हें अस्थायी राहत केंद्रों में पहुंचाया। एक अधिकारी ने बताया कि थौबल जिले के वांगखेम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशम मेघचंद्र के आवासीय परिसर में भी पानी घुस गया।