Breaking News

महाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर के आवास पहुंच सकते हैं यूबीटी के बागी सांसद     |   UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, BSP चीफ मायावती ने OBC लीडर्स के साथ की बैठक     |   चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता     |   बेंगलुरु: एक शख्स ने राज्यपाल को दी कांग्रेस MLA महादेवप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत     |   संजय राउत के आवास पर सुबह 9 बजे UBT खेमे की प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

मंदसौर में पुलिया से नीचे गिरी एंबुलेंस, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार देर रात एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर एक पुलिया से नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दुर्घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र के सेदारमाता और भुवानगढ़ के बीच हुई।

सीतामऊ के सहायक पुलिस उप-निरीक्षक जितेंद्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि एंबुलेंस अहमदाबाद में किसी मरीज को छोड़कर वापस पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी लौट रही थी, जिसमें दो ड्राइवर और एक सहायक मौजूद था। उन्होंने कहा कि इसी दौरान कथित तौर पर ड्राइवर को झपकी आ जाने से सेदारमाता और भुवानगढ़ के बीच एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई।

उन्होंने बताया कि हादसा रात के समय हुआ और इलाका सुनसान होने से घायलों को मदद नहीं मिल पाई। सुबह जब ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को देखा तो ड्राइवर को उसमें फंसा हुआ पाया। ग्रामीणों से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फिर गंभीर रूप से घायल चालक को सीतामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे मंदसौर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सिलीगुड़ी के साबिर (28) और शीबू के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है और सिलीगुड़ी में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।