Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, डीएसपी रैंक के 2 पुलिस अधिकारियों की मौत

Telangana: तेलंगाना में हैदराबाद के पास शनिवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) की मौत हो गई जबकि पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी समेत दो अन्य घायल हो गये। यह जानकारी पुलिस ने दी। 

पुलिस के अनुसार पुलिस अधिकारी आधिकारिक काम से कार से विजयवाड़ा से हैदराबाद आ रहे थे। पुलिस के अनुसार हैदराबाद के पास चौटुप्पल में कार के आगे चल रहे एक वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये और उस वाहन से टक्कर होने से बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क के दूसरी ओर जा गिरी और सामने से आ रहे एक अन्य वाहन ने उसे टक्कर मार दी। 

पुलिस के अनुसार इस हादसे में आंध्र प्रदेश पुलिस की गुप्तचर सुरक्षा इकाई में कार्यरत दो उपाधीक्षकों की मौत हो गई जबकि एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और वाहन चालक घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।