Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

मध्य प्रदेश: चलती कार पर पलटा ट्रक, चार की मौत, दो घायल

मध्य प्रदेश के गुना में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यहां एक कबाड़े से भरा ट्रक चलती कार पर पलट गया। कबाड़ से लदे ट्रक के पलटने से कार चकनाचूर हो गई, जिसमें एक परिवार के चार लोगों की जान चली गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

अधिकारी ने बताया कि ये घटना जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर गुना बाईपास पर सुबह करीब सात बजे हुई।

गुना के पुलिस अधीक्षक विजय खत्री ने कहा ट्रक और कार एक ही दिशा में जा रहे थे। ये ओवरटेकिंग के कारण हुआ। ट्रक ने संतुलन खो दिया और कार पर पलट गया। कार में छह लोग सवार थे और उनमें से एक पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।