Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

मैनपुरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली में सवार चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के पास हुई। मृतकों में तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।