Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

त्रिपुरा: भारत में अवैध घुसपैठ करने के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

सुरक्षाबलों ने भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करने के आरोप में अगरतला रेलवे स्टेशन से चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घुसपैठ करने में बांग्लादेशी नागरिकों की मदद करने के आरोप में त्रिपुरा के पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘चार बांग्लादेशी नागरिकों को शनिवार को उस समय हिरासत में लिया गया जब वे कोलकाता जाने वाली ट्रेन में सवार होने वाले थे।’’ उन्होंने बताया कि भारत आने के लिए कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने के कारण बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें यहां एक स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।’’ इस बीच, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और रेलवे पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को सिपाहीजाला जिले के सोनामुरा के कई स्थानों पर छापेमारी की और घुसपैठ में कथित संलिप्तता को लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के विभिन्न स्थानों से आने वाले संदिग्ध मानव तस्करों को बांग्लादेशी नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कराने और रसद सहायता प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।