Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

त्रिपुरा के CM ने बाढ़ के हालात का जायजा लिया, राहत कैंप का किया दौरा

 त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ऐलान किया कि सरकार ये सुनिश्चित करने के लिए हालात पर बारीकी से नजर रख रही है कि मुश्किल वक्त में लोगों को ज्यादा दिक्कतें न उठानी पड़ें।

उन्होंने कहा कि चक्रवात रेमल की वजह से हुई भारी बारिश से बाढ़ जैसी हालात पैदा हो गए है क्योंकि पहाड़ियों का पानी नीचे की ओर बह रहा है, जिससे हावड़ा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। 

मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि हालांकि इस साल हालात, पिछले साल के मुकाबले ज्यादा गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बांध का काम असरदार रहा और पानी के स्तर को कंट्रोल कर लिया गया।

मुख्यमंत्री साहा राजधानी के बारदोवाली विधानसभा इलाके में बाढ़ के हालात का जायजा ले रहे थे। हावड़ा नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से नदी किनारे रहने वाले लोगों ने राहत कैंपों में शरण ली है।

सीएम साह ने भरोसा दिलाया है कि प्रशासन बाढ़ से खतरे वाले इलाके से पीड़ितों को तेजी से बचा रहा है और उनके रहने के इंतजाम कर रहा है।