Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

त्रिपुरा: अगरतला में रेलवे स्टेशन पर बांग्लादेशी घुसपैठिए और भारतीय एजेंट गिरफ्तार

त्रिपुरा में अगरतला जीआरपी पुलिस ने बीएसएफ, आरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर अगरतला रेलवे स्टेशन पर दो बांग्लादेशी नागरिकों और उनके भारतीय एजेंट को गिरफ्तार किया। अगरतला जीआरपी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर तपस दास के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोग अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार करके कोलकाता जाने की कोशिश कर रहे थे।

उनकी पहचान बांग्लादेश के ढाका निवासी अराफात हुसैन (29) और जीनत एरा (34) के रूप में हुई है, जिनके साथ दो साल का बच्चा भी था। भारतीय एजेंट का नाम सचिन कुमार है। वो बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। एजेंट ने कथित तौर पर उनके अवैध प्रवेश में मदद की और उन्हें एस्कॉर्ट कर रहा था।

अधिकारियों को संदेह है कि वे एक बड़े क्रॉस बॉर्डर नेटवर्क का हिस्सा है। एक अलग अभियान में अगरतला जीआरपी पुलिस और आरपीएफ ने अगरतला रेलवे स्टेशन से दो संदिग्ध ड्रग तस्करों को भी पकड़ा। आरोपियों के पास 37.005 किलोग्राम सूखा भांग (गांजा) था, जिसे दो ट्रॉलियों और एक हैंडबैग में छिपाकर रखा गया था। आरोपित इसे ट्रेन के जरिए दूसरे राज्य ले जाने की योजना बना रहे थे।