Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहलगाम हमले के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

जम्मू कश्मीर विधानसभा में पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को कुछ पल का मौन रखा गया।
जैसे ही सदन का विशेष सत्र शुरू हुआ, विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठेर ने पहलगाम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए निर्दोष पर्यटकों की आतंकी हमले में हत्या किए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा, "हम मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं और उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।"

विधानसभा अध्यक्ष ने घोषणा की कि सदन इस नृशंस हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में कुछ पल का मौन रखेगा। उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने सरकार की ओर से एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें पर्यटकों पर हुए बर्बर और अमानवीय हमले को लेकर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया गया।
22 अप्रैल को आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले के पहलगाम के ऊपरी इलाकों में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए। मृतकों में ज्यादातर दूसरे राज्यों से आए पर्यटक थे।