Breaking News

इजराइली एयर फोर्स के हमले से दक्षिणी लेबनान के अल-शहाबिया शहर में भारी तबाही     |   ‘राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई’, PM मोदी का X पोस्ट     |   बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |  

मुरादाबाद में ट्रांसफार्मर को पानी डालकर किया जा रहा ठंडा

मुरादाबाद में भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर तेजी से हीट हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए बिजली विभाग के स्टाफ जान जोखिम में डालकर पानी से ठंडा करने में जुटे हुए हैं। 

बिजली विभाग ने अब ट्रांसफार्मरों को गर्मी से बचाने के लिए ट्रांसफार्मर को पानी से नहलाकर ठंडा करने का अनोखा तरीका निकाला है।

जूनियर इंजीनियर के मुताबिक ट्रांसफार्मर का टेम्परेचर 60-70 डिग्री से ऊपर नहीं जाना चाहिए। इसलिए ट्रांसफार्मर के तापमान को कम करने के लिए पानी डाला जा रहा है।