Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

श्रीकोट गंगानाली में दर्दनाक हादसा, टैंकर ने पांच महिला यात्रियों को कुचला

बदरीनाथ की तीर्थ यात्रा से लौटीं महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, हादसा बदरीनाथ हाईवे पर श्रीकोट गंगानाली में हुआ। महाराष्ट्र से महिला श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आया था। धाम में दर्शन करने के बाद सभी महिलाएं श्रीकोट के एक होटल मे रुकी हुईं थीं। मंगलवार रात को सभी महिलाएं होटल के बाहर बैठकर बातें कर रहीं थी।