नॉर्थ कश्मीर में हंदवाड़ा-बारामूला नेशनल हाइवे के पास थोकेरपोरा में संदिग्ध सामान मिलने की वजह से रूट पर आवाजाही को रोक दिया गया है।
सेना और पुलिस कर्मी जांच कर रहे हैं। बॉम्ब स्क्वाड की टीम भी मौके पर है। वहीं, आवाजाही बंद होने से ट्रकों, टैक्सियों और दूसरी गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई है।