Breaking News

बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |   US-GCC के संयुक्त बयान में गैर जिम्मेदाराना-उकसाने वाली बातें: ईरानी विदेश मंत्री     |        |   होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा नहीं करेगा UN, हमले के बाद फैसला     |  

शिमला में पारंपरिक लवी मेला का आगाज

किन्नौर और तिब्बत के बीच व्यापार संबंधों का प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर में शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने किया। राज्यपाल ने इस मेले को भारत और तिब्बत की संस्कृतियों का संगम बताया।

माना जाता है कि यह मेला 17वीं शताब्दी के अंत में बुशहर रियासत और तिब्बत के बीच एक व्यापार संधि के बाद तीन सौ साल से ज्यादा वक्त से आयोजित किया जा रहा है।

यह मेला पूरे राज्य के व्यापारियों को आकर्षित करता है। इसमें ड्राई फ्रूट, कपड़े और स्थानीय सामानों की दुकान लगती है। इस मेले में पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। सतलज नदी के तट पर शुरू हुआ ये चार दिवसीय मेला 14 नवंबर तक चलेगा।