Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

Tamil Nadu: 16 यात्रियों से भरी टूरिस्ट वैन खाई में गिरी, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Tamil Nadu: कोयंबटूर जिले में वलपराई पहाड़ी सड़क पर एक दुखद हादसा हुआ। केरल से आई एक टूरिस्ट वैन 13वें हेयरपिन मोड़ के पास सड़क से नीचे गिर गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, वलपराई से पोल्लाची की ओर नीचे उतरते समय वैन का संतुलन बिगड़ गया और वो कई सौ फीट नीचे एक गहरी खाई में जा गिरी।

माना जा रहा है कि ये हादसा 13वें और 9वें हेयरपिन मोड़ के बीच हुआ, जिसमें गाड़ी लगभग 500-800 फीट नीचे गिरी। हादसे के समय वैन में 16 लोग सवार थे। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। कई और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कई घायल यात्रियों को बाहर निकालने में सफल रहे, जिन्हें इलाज के लिए पोल्लाची सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव और जांच कार्य जारी होने के कारण, आगे की जानकारी का अभी इंतजार है।