Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

बेंगलुरू में चल रहा है एक्सकॉन 2025, दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी निर्माण उपकरण प्रदर्शनी

Karnataka: दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी निर्माण उपकरण प्रदर्शनी, एक्सकॉन 2025, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में चल रही है। बेंगलुरू अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित 13वें विशाल आयोजन में एक हजार से ज्यादा कंपनियां आई हैं। इनमें निर्माण मशीनरी, स्मार्ट प्रौद्योगिकियों और टिकाऊ संरचना के क्षेत्र में दुनिया की नामी कंपनियां भी शामिल हैं।

प्रदर्शनी में अगली पीढ़ी की इंजीनियरिंग की झलक दिखाई जा रही है, जो भारत के अवसंरचना विकास को रफ्तार देंगी। प्रदर्शनी के चर्चित स्टार्ट अप्स में से एक है रिपोज एनर्जी। ये पुणे का ऊर्जा वितरण प्लेटफॉर्म है, जो उन्नत मोबाइल ईंधन वितरण प्रणालियों के लिए जाना जाता है। कंपनी एथेनॉल, मिथेनॉल और जैव ईंधन जैसे स्वच्छ विकल्पों के क्षेत्र में भी पांव पसार रही है, जिससे ऊर्जा की उपलब्धता नए स्तर पर पहुंचे।

इस स्टार्ट अप को इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित ऊर्जा वितरण में नवाचार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। अब इसकी योजना दूसरे शहरों में सेवाएं प्रदान करने, गाड़ियों में नवीकरणीय ईंधन उपलब्ध कराने और व्यवसायों को ईंधन के इस्तेमाल को ट्रैक और अनुकूलित करने में मदद करने वाले उपकरणों का विस्तार करने की है।

भारत में हरित ऊर्जा और स्मार्ट अवसंरचना की ओर तेजी से कदम बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए एक्सकॉन 2025 में इस तरह के नवाचार प्रमुखता से दिखाए जा रहे हैं। प्रदर्शनी में दिखाए जा रहे हेवी-ड्यूटी इंजीनियरिंग और स्वच्छ ईंधन प्रौद्योगिकी का संगम भविष्य के निर्माण, परिवहन और सतत ऊर्जा आपूर्ति की झलक पेश करते हैं। एक्सकॉन 2025 13 दिसंबर तक चलेगा।